CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के तहत नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (CSIR-NAL), बेंगलुरु द्वारा अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए हाल ही में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ये भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2026/APP के जरिए हो रही है, इसमें 47 पदों पर 1 साल की ट्रेनिंग मिलेगी।
अगर हम इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें वॉक-इन इंटरव्यू होगा। जो 10 और 11 फरवरी 2026 को होगा। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा पास लोगों के लिए यह काफी बेहतरीन मौका रहेगा।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Post Detail
CSIR-NAL की तरफ से नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के जरिए Graduate Trainee और Diploma Trainee के पदों पर भर्ती होगी। कुल 47 पदों पर एक वर्ष की ट्रेनिंग मिलेगी। जिन भी लोगों का चयन होगा उनको बेंगलुरु या फिर कर्नाटक में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा और हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 & Stipend Details
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 के स्टाइपेंड की बात करें तो आपको बता दें कि Graduate Trainee और Diploma Trainee दोनों ही श्रेणियां के अंदर अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के लिए पद निर्धारित हुए हैं।
Graduate Trainee के लिए Mechanical Engineering में 6 पद, Aerospace Engineering में 4 पद, Avionics Engineering में 2 पद, Electronics & Communication Engineering में 6 पद और Computer Science Engineering में 4 पद निर्धारित किए गए हैं। Graduate Trainee को ₹12,300 हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Diploma Trainee के लिए Mechanical Engineering (CAD/CAM) में 4 पद, Mechanical Engineering में 6 पद, Electrical Engineering में 4 पद, Electronics & Communication Engineering में 7 पद और Avionics में 4 पद हैं। Diploma Trainee को ₹10,900 हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Education Qualification
Graduate Trainee पद के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि किसी भी संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या फिर टेक्नोलॉजी की डिग्री होना अनिवार्य है। जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम रेगुलर होनी चाहिए। Diploma Trainee पद के लिए आवेदक के पास में संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा भी होना जरूरी है। वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पिछले 5 साल के भीतर अपनी डिग्री या फिर डिप्लोमा पूरा कर लिया है।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Other Conditions
आवेदक का NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। जो भी लोग पहले से कोई अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं या फिर अभी कर रहे हैं वह इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं है। जिन भी लोगों के पास में 1 साल या फिर इससे ज्यादा का एक्सपीरियंस है वह भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। फाइनल ईयर के स्टूडेंट जिनका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है वह भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती में आयु सीमा अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार ही लागू होगी। बाकी के अन्य जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग और आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क हैं।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Selection Process
CSIR NAL Apprentice भर्ती 2026 के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यह पूरी तरीके से वॉक-इन इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के वक्त आवेदक के मूल दस्तावेजों का सत्यापन होगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल की होगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Walk-in Interview Details
Graduate Trainee पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 फरवरी 2026 को होगा। Diploma Trainee पदों के लिए इंटरव्यू 11 फरवरी 2026 को होगा। आवेदक को सुबह 8:30 से 9:30 के बीच में वहां पर रिपोर्ट करना पड़ेगा। 9:30 बजे के बाद में किसी भी उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इंटरव्यू का एड्रेस RAB Meeting Complex, CSIR-NAL, Bengaluru – 560017 है।
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Apply Process
CSIR NAL Apprentice भर्ती 2026 अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपना एनरोलमेंट नंबर नोट करना पड़ेगा, जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है।
इसके बाद में CSIR-NAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म को डाउनलोड करना है और उसमें सही जानकारी अच्छे से भर देनी है। वॉक-इन इंटरव्यू के दिन भरा हुआ आवेदन फॉर्म, पासपोर्ट साइज की फोटो और बाकी के अन्य डॉक्यूमेंट भी अपने साथ में लेकर जाना है।
Read More: BoB SO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 IT स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
CSIR NAL Apprentice Vacancy 2026 Official Website
Graduate Trainee वॉक-इन इंटरव्यू: 10 फरवरी, 2026
Diploma Trainee वॉक-इन इंटरव्यू: 11 फरवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





