Central Bank Of India SO Bharti 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By
On:

Follow Us

Central Bank Of India SO Bharti 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत Foreign Exchange Officer (Scale III) और Marketing Officer (Scale I) के लिए 350 पदों पर नियुक्ति होगी। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2026 को ही शुरू हो चुके हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2026 (Central Bank Of India Specialist Officer Vacancy 2026 Last Date) रखी गई है। लेकिन सबसे जरूरी बात है कि इस वैकेंसी की ऑनलाइन परीक्षा जो होगी उसमें किसी भी तरीके की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Post Detail

इस भर्ती में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो अलग-अलग पदों पर नियुक्ति होगी। Foreign Exchange Officer के लिए 50 पद Scale III में नियुक्त किए गए हैं। Marketing Officer के 300 पद Scale I में होंगे। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनकी नियुक्ति भारत में बैंक की अलग-अलग शाखाओं में होगी।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Central Bank Of India Specialist Officer Bharti 2026 Qualification)
की बात करें तो आपको बता दें कि Foreign Exchange Officer (Scale III) पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा IIBF से Foreign Exchange Operations का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। इसके लिए उम्मीदवार के पास में किसी भी अनुचित अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के तौर पर कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। जिसमें से 3 साल ट्रेड फाइनेंस या फिर फॉरेक्स ऑपरेशन से संबंधित होना चाहिए। उम्मीदवार इस समय फॉरेक्स डोमेन में काम कर रहा होना चाहिए।

Marketing Officer (Scale I) पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ में मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन वाला MBA, PGDM डिग्री होनी जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास में कम से कम 2 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है। जिसमें एक साल लगातार BFSI सेक्टर में मार्केटिंग डोमेन से जुड़ा हुआ होना चाहिए।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि Foreign Exchange Officer (Scale III) पद के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 25 साल होनी चाहिए और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। Marketing Officer (Scale I) पद के लिए कम से कम उम्र 22 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल जाएगी।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Credit Score

इस भर्ती के लिए अगर सिलेक्शन होना है तो उसके लिए उम्मीदवार का कम से कम CIBIL या CIC स्कोर 650 होना जरूरी है और यह शर्त नियुक्ति के समय लागू होती है।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹175 रखी गई है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Selection Process

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया SO भर्ती 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि यह दो चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Central Bank Of India Specialist Officer Bharti 2026 Syllabus) होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 60 मिनट मिलेंगे और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग भी नहीं है। जिसके चलते उम्मीदवारों को यह बहुत बड़ा फायदा मिला है।

लिखित परीक्षा में अगर उम्मीदवार सफल (Central Bank Of India Specialist Officer Bharti 2026 Result) हो जाते हैं तो दूसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के आधार पर भर्ती होती है। इंटरव्यू में कम से कम क्वालीफाइंग अंक जनरल और EWS वर्ग के लिए 50% है और आरक्षित वर्ग के लिए 45% तय किए गए हैं।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Salary

इस भर्ती में सैलानी की बात करें तो जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको Foreign Exchange Officer (Scale III) पद के लिए कम से कम ₹85,920 सैलरी मिलेगा। जो बढ़कर ₹1,05,280 तक जा सकती है। सभी भत्तों को मिलाकर लगभग ₹1 लाख से अधिक महीने की सैलरी प्राप्त हो सकती है।

Marketing Officer (Scale I) पद के लिए ₹48,480 से ₹85,920 तक सैलरी निर्धारित की गई है। इस पद पर महीने की सैलरी लगभग ₹65,000 से ₹70,000 तक हो सकती है। साथ में महंगाई भत्ता, HRA, CCA, मेडिकल सुविधा, LTC और NPS पेंशन योजना का लाभ भी प्राप्त होगा। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको 3 साल की सेवा अवधि के लिए ₹3 लाख का सर्विस बॉन्ड भी भरना पड़ेगा।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Apply Process

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया SO भर्ती 2026 में आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। जो भी नए उम्मीदवार हैं उनको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करने के बाद में आवेदन फॉर्म भरना होगा।

आवेदन फार्म में एजुकेशन क्वालीफिकेशन से लेकर अपना अनुभव सही से भर देना है। जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और फॉर्म सबमिट कर देना है। आवेदन का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास में रख लेना है।

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Read More: HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस के लिए 1672 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Central Bank Of India SO Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 20 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 15 फ़रवरी, 2026

Central Bank Of India Recruitment 2026 Notification Pdf: यहां से डाउनलोड करें

Central Bank Of India Recruitment 2026 Apply Link: यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment