BoB SO Vacancy 2026: बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से आईटी डिपार्टमेंट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें 418 नियुक्तियां होनी है। इसके लिए 30 जनवरी से लेकर 19 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन तौर पर आवेदन किया जा सकता है। यह वैकेंसी आईटी प्रोफेशनल्स के लिए सरकारी बैंक में हाई सैलेरी और बेहतरीन सुविधाओं के लिए है।
BoB SO Vacancy 2026 Post Detail
बैंक ऑफ बड़ौदा में Specialist Officer (IT) के पद Junior Management Grade Scale-I (JMG/S-I), Middle Management Grade Scale-II (MMG/S-II) और Scale-III (MMG/S-III) पर भर्ती की जाएगी। जो पूरे भारत में होगी। इन पदों में Full Stack Developer (JAVA, MERN), Cloud Engineer, AI Engineer, Data Scientist, Network Administrator, Database Administrator, Finacle Developer, Mobile App Developer के साथ कई IT प्रोफाइल भी शामिल हैं। जिन भी लोगों का सिलेक्शन होगा उनको बैंकिंग सेक्टर में स्थाई नौकरी और प्रमोशन की अच्छी संभावनाएं भी मिलने वाली है।
BoB SO Vacancy 2026 Education Qualification
बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती 2026 के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसमें उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Computer Science, Information Technology या Electronics & Communication में B.E./B.Tech./M.E./M.Tech./MCA की डिग्री होना ज़रूरी है।
इसमें कुछ पदों के लिए संबंधित तकनीकी सर्टिफिकेशन जैसे JAVA, Cloud, Oracle, Linux, RHCSA आदि भी होना चाहिए। जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। आप वहां से चेक कर सकते हैं।
BoB SO Vacancy 2026 Work Experience
इस भर्ती के लिए वर्क एक्सपीरियंस की बात करें तो आपको बता दें कि वह भी जरूरी है। JMG/S-I पद के लिए कम से कम 1 साल का आईटी अनुभव होना अनिवार्य है। MMG/S-II पद के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव चाहिए।MMG/S-III पद के लिए कम से कम 5 साल का आईटी अनुभव चाहिए।
BoB SO Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती में आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि JMG/S-I पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 22 से 32 साल की होनी चाहिए। MMG/S-II पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 24 से 34 साल होनी चाहिए। MMG/S-III पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 27 से 37 साल होनी चाहिए। लेकिन आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
BoB SO Vacancy 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 850 रुपए की फीस है। आरक्षित वर्ग के लिए ₹175 की एप्लीकेशन फीस तय की गई है। सभी महिलाओं के लिए भी इस भर्ती में आवेदन फीस ₹175 तय की गई है।
BoB SO Vacancy 2026 Selection Process
बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती 2026 के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि यह दो चरणों में होगा। पहले तो ऑनलाइन परीक्षा होगी। जिसमें Reasoning, English Language, Quantitative Aptitude और Professional Knowledge से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
अगर इस ऑनलाइन टेस्ट में उम्मीदवार सफल हो जाते हैं तो उसके बाद में उनको Psychometric Test और Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू में जो भी अंक प्राप्त होते हैं उसी के आधार पर भर्ती होगी।
BoB SO Vacancy 2026 Salary
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली हुई भर्ती के लिए अगर सैलरी की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी तय की गई है। JMG/S-I पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480 रखी गई है। MMG/S-II पद के लिए बेसिक सैलरी ₹64,820 से शुरू हो जाएगी। MMG/S-III पद के लिए बेसिक सैलरी ₹85,920 तक मिल जाएगी। साथ ही सरकारी नौकरी होने की वजह से महंगाई भत्ता, HRA, CCA, मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन, पेंशन योजना और अन्य बैंक भत्तों का लाभ भी प्राप्त होगा।
BoB SO Vacancy 2026 Apply Process
BoB SO भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। जिसका लिंक अपने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद में अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन करना है।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद में लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को फिल करना है और उसमें जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और फॉर्म सबमिट करने के बाद में उसका एक प्रिंटआउट भी भविष्य के लिए अपने पास में निकाल कर रख लेना है।
BoB SO Vacancy 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
BoB SO Vacancy 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 30 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 19 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





