APPSC Assistant Professor Bharti 2026: अरुणाचल प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकले 145 पद, जानें कैसे करें अप्लाई?

By
On:

Follow Us

APPSC Assistant Professor Bharti 2026: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती करने के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती को शिक्षा विभाग, अरुणाचल प्रदेश सरकार के जरिए सरकारी कॉलेज में किया जाएगा। जिसमें 145 नियुक्तियां होंगी। आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है जो 23 फरवरी 2026 तक चलेगी। अगर आपके पास में संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री या PhD मौजूद है। इसके अलावा अपने NET, SLET या SET परीक्षा को पास किया हुआ है तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको लेवल 10 के जरिए ₹57,700 तक की शुरुआती बेसिक सैलरी प्राप्त होगी।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Post Detail

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से इस भर्ती को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकाला गया है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनकी अरुणाचल प्रदेश में नियुक्ति सरकारी कॉलेज में होगी। यह ग्रुप ‘A’ गजेटेड (नॉन-मिनिस्टीरियल) पद है, जो न सिर्फ प्रतिष्ठित होंगे बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक स्थाई और सुरक्षित करियर भी देंगे।

इस भर्ती में 145 पदों पर अलग-अलग 15 विषयों में बांट दिया गया है। इसमें इंग्लिश के लिए 18 पद हैं। हिंदी के लिए 14 पद हैं। इतिहास के लिए 21 पद है। पॉलिटिकल साइंस के लिए 18 पद हैं और इकोनॉमिक्स के लिए 13 पद है। साथ ही ज्योग्राफी, एजुकेशन, कॉमर्स, मैथमैटिक्स, जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी जैसे विषयों में भी कुछ पद निर्धारित हुए हैं। इसके अलावा कुछ विषयों में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण रखा गया है। सभी पदों को मिलाकर 145 भर्तियां होंगी।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Education Qualification

APPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि उम्मीदवारों को UGC Regulations 2018 के अनुसार एलिजिबिलिटी को पूरा करना पड़ेगा। उम्मीदवार के पास में संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को मास्टर और ग्रेजुएशन स्तर पर 5 प्रतिशत अंको की छूट मिलेगी। उम्मीदवार का UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है। SLET या SET पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिन भी लोगों ने UGC नियमों (2009 या 2016) के अनुसार PhD हासिल कर ली है उनको NET/SLET/SET से छूट मिलेगी। जुलाई 2009 से पहले PhD में रजिस्टर्ड उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के जरिए इस छूट के लिए एलिजिबल होंगे। टॉप 500 रैंक वाले विदेशी विश्वविद्यालय से भी पीएचडी करने वाले उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो जनरल वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। SC और ST वर्ग के लोगों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। जिससे कि उनकी उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

APST उम्मीदवारों के लिए एंट्री आयु सीमा 37 साल की रखी गई है। उनको 5 साल की छूट भी मिलेगी। दिव्यांग लोगों और सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो APST उम्मीदवारों के लिए ₹150 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अन्य सभी उम्मीदवारों को ₹200 शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Salary

इस भर्ती में जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको Pay Matrix Level-10 के जरिए सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी ₹57,700 हर महीने होगी और आगे चलकर यह ₹1,82,400 तक हो सकती है। साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा और NPS पेंशन योजना का लाभ भी प्राप्त होगा। UGC नियमों के अनुसार आगे चलकर प्रमोशन और करियर ग्रोथ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Selection Process

इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। लेकिन सिलेक्शन प्रोसेस के दो चरण जरूर होंगे। पहले चरण में स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। यह शॉर्टलिस्टिंग UGC Regulations 2018 के Appendix-II के Academic Score के आधार पर की जाएगी। जिसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, MPhil, PhD, NET/JRF, रिसर्च पब्लिकेशन और टीचिंग एक्सपीरियंस के अंक भी जोड़े जाते हैं।

इसके बाद दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा और यह 100 मार्क्स का होगा। सिलेक्शन पूरी तरीके से इंटरव्यू के अंकों पर आधारित होगा। सिलेक्शन के लिए उम्मीदवार को इस इंटरव्यू में काम से कम 50% अंक लाने होंगे।

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Apply Process

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन तौर पर अप्लाई करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना है। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद Assistant Professor Examination 2026 के लिंक पर जाकर आवेदन फार्म को भरना होगा।

फॉर्म भरते वक़्त उम्मीदवारों को अपनी सभी डिटेल्स अच्छे से भरनी है और साथ ही सभी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने हैं। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। लेकिन इस आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास में संभाल कर रखना है। सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को NOC या सूचना पत्र अपलोड करना ज़रूरी है।

Read More: HSSC Group C Phase II Vacancy 2026: हरियाणा में 3000+ ग्रुप C पदों पर जारी हुई भर्ती, CET पास लोग कर सकते हैं आवेदन

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

APPSC Assistant Professor Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 23 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 23 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment